हुरडा में भाविप शाखा द्वारा पक्षियों के दाने पानी हेतु परिंडा वितरण किऐ

भीलवाड़ा समाचार 
 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा  द्वारा परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के द्वारा दो कमरों की नींव का मुहूर्त एवं पूजन भी किया गया । भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य रतनलाल लखारा ने पर्यावरण चेतना अंतर्गत जल ही जीवन है विषय पर  प्रकाश डाला।  हिंदुस्तान जिंक  के अधिकारी सीएसआर प्रमुख भुवनेश कुमार ने परिषद के किए गए सेवा कार्य की सराहना की।  इस दौरान जीएसएस अध्यक्ष गजराज चौधरी, एंडी मैडम एचजेडएल,प्रशासक शायरी देवी जाट, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि मिश्रीलाल, प्रधानाचार्य  गोपाल लाल भील, जसराज  रेगर, विजय वैष्णव परिषद सदस्य कालूराम  भांभी , मंजू देवी लखारा, सत्येंद्र गर्ग  सहित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहे। कुल 31 परिंडे वितरित किए गए। परिषद द्वारा हुरडा ग्राम को एक शाखा एक गांव अंतर्गत गोद लिया गया है।